Celebrity newsLatest news

कमल हासन की फिल्म रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ‘ठग लाइफ’ को मिलेगा फायदा

5 जून 2025 को सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज होने वाली है। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने फिल्म उद्योग को बड़ी राहत दी है। तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्थानीय निकाय मनोरंजन कर को आधा कर दिया है। टैक्स 8% से 4% कर दिया है। नया फैसला 7 मई 2025 से लागू हो गया है। बताया जाता है सरकार ने यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया है। घटी हुई दरों के मुताबिक नई तमिल फिल्मों के लिए 4% का स्थानीय निकाय कर लगाया जाएगा। पहले ये 8.6 प्रतिशत था। इससे टिकट की कीमत घटेगी। नए फैसले से सभी हितधारकों को काफी फायदा मिलेगा। इस कदम से टिकट की कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी।Before Releasing of Kamal Haasan film thug life Tamil Nadu Govt Cuts Local Body Tax by Half

एफईएफएसआई ने सरकार को दिया धन्यवाद
फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (एफईएफएसआई) ने इंडस्ट्री के हितधारकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का शुक्रिया अदा किया है।  इससे पहले अभिनेता-निर्माता कमल हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों पर कर के बोझ को कम करने की अपील की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि महामारी के बाद और बढ़ती उत्पादन लागत के बीच फिल्म उद्योग पर वित्तीय बोझ था। हासन ने डीएमके सरकार और फिल्म उद्योग के बीच अच्छे संबंधों के बारे में बताया और कहा कि पार्टी को जरूरी कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button