Latest newsSports
‘अभिषेक पीछे नहीं हटेंगे’, एशिया कप फाइनल में शर्मा बनाम शाहीन की टक्कर पर मोर्कल का बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रविवार को खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि इस मैच में सबसे रोमांचक मुकाबला भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच होगा। मोर्कल ने कहा कि वह इस भिड़ंत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है, जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे। मुझे लगता है कि अब तक जब भी ये दोनों आमने-सामने आए हैं तो हम सभी क्रिकेट समर्थक और प्रशंसक अपनी सीटों से चिपके रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है।’ मोर्कल ने स्पष्ट किया कि रविवार को फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगा।



