Latest newsWorld news

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, फिर भी साफ मुकर गए मोहम्मद यूनुस; भारत पर ही लगा दिए आरोप

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। मोहम्मद यूनुस ने भारत पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की बात से भी मोहम्मद यूनुस साफ मुकर गए हैं।

भारत पर लगाया फर्जी खबरें फैलाने का आरोप
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मीडिया चैनल जीटियो के साथ बातचीत में मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश में कोई हिंदू विरोधी हिंसा नहीं है। यूनुस ने आरोप लगाया कि फिलहाल भारत की सबसे बड़ी खासियतों में से एक फर्जी खबरें फैलाना है। गौरतलब है कि मोहम्मद यूनुस ने यह दावा ऐसे समय किया है, जब पूरी दुनिया में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा को लेकर चिंता जताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को बर्बर करार दिया था। बीते साल नवंबर में हजारों हिंदुओं ने बांग्लादेश की सड़कों पर उतरकर अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद यूनुस कहा कि जब बगावत के बाद शेख हसीना की सरकार गिरी तो उन्हें इससे बहुत राहत और खुशी मिली। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। यूनुस ने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के लिए मुख्य सलाहकार के तौर पर उनके नाम का प्रस्ताव दिया तो वे खुद भी हैरान रह गए थे क्योंकि वे कभी किसी से न मिले थे और न ही उन्हें जानते थे।

मोहम्मद यूनुस ने छात्र आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया
मोहम्मद यूनुस ने न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि भारत पर बांग्लादेश के छात्र आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और फर्जी खबरें फैलाकर शेख हसीना का समर्थन कर रहा है। मोहम्मद यूनुस ने चेतावनी दी कि कोई भी विदेशी ताकत बांग्लादेश के अंदरूनी मामलों में दखल न करे।

Related Articles

Back to top button