Latest newsSports
भारत की गेंदबाजी आक्रमण की नई ताकत क्रांति गौड़ का बयान, और तेज गति से फेंकना चाहती हैं गेंद

पांच महीने से भी कम समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली क्रांति गौड़ अब भारत की महिला टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआ बन चुकी हैं। युवा तेज गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ महिला विश्व कप के अहम मुकाबले में चमकीं, जहां उन्होंने 10 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए और तीन मेडन ओवर भी फेंके। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 247 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम को 88 रन से हराया।



