India newsLatest news

सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिले अमेरिकी राजदूत, बोले- दोनों देशों के लिए लाभकारी अवसरों की तलाश करेंगे

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मंगलवार को असम के नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका देश असम के साथ और अधिक ऐसे अवसरों की तलाश करेगा, जो दोनों पक्षों के लिए व्यावसायिक रूप से लाभकारी हों। भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। 

अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?
राजदूत सर्जियो गोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित होना सम्मान की बात है। अमेरिका और असम के बीच पहले से कई व्यापारिक संबंध हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम और भी ऐसे अवसरों की पहचान करेंगे, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी होंगे।  इस समारोह में मुख्यमंत्री सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं।

समारोह में कौन-कौन मौजूद रहे?
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई गणमान्य लोग और राजनयिक मौजूद रहे। यह भव्य समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में आयोजित किया गया, जिसे कई विदेशी राजनयिकों और प्रमुख उद्योगपतियों ने भी देखा।

Related Articles

Back to top button