Celebrity newsLatest news
निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ कर्मचारियों ने किया धोखा! करोड़ों का सामान हजारों में बेचा, पुलिस ने दर्ज किया केस

निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। इल्जाम है कि आरोपी जितेंद्र शर्मा और राकेश प्रणिग्रही ने विक्रम भट्ट के कार्यालय की हार्ड डिस्क और मोबाइल का निजी इस्तेमाल किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विक्रम भट्ट वीएसबी प्रोडक्शन एलएलपी कंपनी चलाते हैं। उनके मैनेजर नासिर खान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। एफआईआर के अनुसार भट्ट की कंपनी मुंबई के अंधेरी पश्चिम में मौजूद है। विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट ने देखा कि मार्च 2025 से उनके कार्यालय से डिस्क गायब थीं। इन डिस्क में उनकी फिल्मों के कुछ फुटेज थे। किसी ने उनका दुरुपयोग किया था। भट्ट को अकाउंट मैनेजर राकेश प्रणिग्रही पर शक हुआ और उन्होंने प्रोडक्शन मैनेजर खान को स्थिति पर नजर रखने को कहा।




