Latest newsMumbai news

बीड के गांव में पड़ी दरारें, खाली कराया गया; राहुरी के विधायक शिवाजी करदिले का निधन

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी राजेश गावंडे को महाराष्ट्र सरकार में प्रोटोकॉल, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और प्रवासी मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस तरह वह इस पद को संभालने वाले पहले राजनयिक बन गए हैं। हाल तक गावंडे मुंबई में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनकी नई नियुक्ति पहली बार किसी आईएफएस अधिकारी को राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मंत्रालय में इस तरह की भूमिका में नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राजनयिक पदों पर काम कर चुके गवांडे, राज्य सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, प्रवासी संपर्क और निवेश सुविधा की देखरेख करेंगे। इस कदम को महाराष्ट्र की वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत को सुव्यवस्थित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही विदेशी निवेश आकर्षित करने और भारतीय प्रवासियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की इसकी क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। फरार गैंगस्टर निलेश घायवाल और उसके समर्थकों के खिलाफ पुणे पुलिस ने एक नया मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधी और गैंगस्टर वाले वीडियो (रील्स) बनाकर लोगों को उकसाने और अपराध की छवि को गौरवपूर्ण बताने की कोशिश की। जोन-3 के पुलिस उपायुक्त संबाजी कदम ने बताया कि घायवाल और उसके कुछ अनुयायियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है।

ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में जालना नगर निगम प्रमुख को एसीबी ने गिरफ्तार किया
जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को गुरुवार रात एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खांडेकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।  महाराष्ट्र सरकार ने अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 1356.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटिल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सहायता से 15,16,681 हेक्टेयर क्षतिग्रस्त कृषि भूमि के 21,66,198 प्रभावित किसानों को सीधा लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य ने राहत के लिए 1356.30 करोड़ रुपये की मंजूरी देकर एक निर्णायक कदम उठाया है, ताकि संकटग्रस्त किसानों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला-स्तरीय अधिकारियों को आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ-साथ पशुधन या मकानों को हुए नुकसान से पीड़ित किसानों को सहायता राशि वितरित करने का अधिकार दिया गया है।

कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ ठगे
मुंबई में एक 72 वर्षीय कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजों ने उससे 58 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई अधिकारियों का ढोंग करने वाले ठगों ने उनसे 58 करोड़ रुपये की ठगी की। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी भी व्यक्ति के साथ हुई अब तक की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी में से एक हो सकती है। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने जांच शुरू की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने 19 अगस्त से 8 अक्तूबर के बीच कारोबारी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने का झूठा दावा कर धमकाया। वीडियो कॉल के जरिये धमकी देकर उन्होंने कारोबारी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट में रखा। कारोबारी ने दो महीने में 18 बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिये पैसे ट्रांसफर किए। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अब्दुल खुल्ली, अर्जुन कदवासरा और जेठाराम के रूप में की है।  महाराष्ट्र के बीड जिले में लगभग 400 लोगों की आबादी वाले एक गांव को दरारें पड़ने के बाद खाली करा दिया गया है, जिसके बाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। कपिलधरवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है और लोकप्रिय कपिलधर जलप्रपात से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन के मुताबिक, कपिलधरवाड़ी में एक अक्तूबर को दरारें पड़ गईं और बढ़ती गईं। उन्होंने कहा, “एक दरार 5-6 फीट बड़ी हो गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम ने दरारों की जांच की है।” मौजूदा समय में गांव में 85 परिवारों के लगभग 400 लोग रहते थे। कलेक्टर ने बताया कि उन्हें इलाके के मन्मथ स्वामी मंदिर के एक विश्राम गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने आगे कहा, “हमने इन ग्रामीणों को स्थानांतरित करने के लिए एक जगह की पहचान कर ली है और प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जीएसआई की विस्तृत रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।”

कर्डिले के विधायक शिवाजी कर्डिले का निधन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शिवाजी कर्डिले का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 66 वर्ष के थे। बताया गया है कि कर्डिले को सुबह ही हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता कर्डिले की सियासत में एंट्री एक सरपंच के तौर पर हुई थी। छह बार के विधायक कर्डिले लगातार पांच बार विधायक रहे थे। 2019 में उन्हें राकांपा की नेता के हाथों हार मिली थी। हालांकि, 2024 में उन्होंने फिर जीत हासिल की। महाराष्ट्र के जालना नगर निगम प्रमुख संतोष खांडेकर को एक ठेकेदार से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यह जानकारी दी।  एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी की पुलिस अधीक्षक माधुरी कंगने के अनुसार, खांडेकर को गुरुवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button