Latest news

सड़कों पर मुख्यमंत्री की सादगी! पोते के साथ दीपावली की खरीदारी करने पहुंचे सीएम पटेल, देखें तस्वीरें

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दिवाली के मौके पर गांधीनगर की सड़कों में दिखाई दिए। दरअसल, सीएम अपने पोते को लेकर दीपावली की खरीदारी करने निकले। इस दौरान वे आम नागरिक की तरह खुद ही पोते को लेकर बाजार पहुंच गए।  अपने बीच मुख्यमंत्री को आम व्यक्ति की तरह खरीदारी करते देख यहां लोग भी चौंक गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोते के साथ बाजार से कई चीजें खरीदीं। खासकर स्थानीय विक्रेताओं से दीये और कुछ अन्य वस्तुएं खरीदकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र को प्रोत्साहन दिया।  इस दौरान सीएम ने फेरीवालों से बातचीत की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री की सादगी से स्थानीय लोग काफी प्रभावित दिखे।

Related Articles

Back to top button