Celebrity newsLatest news

ससुराल शब्द सुन चिढ़ जाते थे पंकज धीर, आखिर किस बात से शरमा जाती थीं बहू कृतिका? एक्ट्रेस ने ससुर को किया याद

पंकज धीर के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है। बेशक इसका सबसे ज्यादा असर उनके परिवार पर पड़ा है। बीते दिनों दिवंगत अभिनेता के बेटे निकितिन ने उन्हें याद किया था। अब उनकी बहू और चर्चित एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपने ससुर को स्मरण करते हुए इमोशन नोट लिखा है। साथ ही उन्हें एक ससुर से बढ़कर दर्जा दिया है। जानिए उन्होंने क्या लिखा। अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने अपने दिवंगत ससुर पंकज धीर को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘आपको ससुराल शब्द कभी पसंद नहीं आया। आप हमेशा कहते थे, वो मेरी बेटी है और बिल्कुल वैसा ही व्यवहार आपने मेरे साथ किया। आप अक्सर अपनी आंखों में उस जानी-पहचानी चमक के साथ पूछते थे, “दुनिया की सबसे अच्छी लड़की कौन है?” और मैं मुस्कुरा कर कहती, “मी”।
इस बात से शरमा जाती थीं कृतिका
आगे अभिनेत्री ने लिखा, मुझे हमेशा “आई लव यू पापा” कहने में शर्म आती थी, लेकिन आप तब तक नहीं रुकते थे जब तक मैं सहजता से न कह दूं। यह आपका मुझे प्यार करने का तरीका था। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप मेरे पिता थे, मेरे दोस्त थे, मेरी सेफ्टी प्लेस थे। हम घंटों हर चीज और बिना किसी बात के बातें करते थे, और अब आपके बिना यह खामोशी बहुत भारी लगती है। देविका को इस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया। वह आपको हमेशा अपने सबसे अच्छे दादा के रूप में याद रखेगी। आई लव यू पापा।
एक नजर कृतिका सेंगर के करियर पर
पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर की शादी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर से हुई है, जो ‘पुनर्विवाह’, ‘कसम तेरे प्यार की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसी चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। कृतिका का सबसे चर्चित शो- झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की कहानी पर आधारित था।

Related Articles

Back to top button