Celebrity newsLatest news

प्रियंका चोपड़ा पर भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा आरोप, श्वेता केसवानी बोलीं- अपनों की मदद नहीं करतीं

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि अमेरिकी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का बयान है। श्वेता का कहना है कि प्रियंका ने भले ही दुनिया भर में नाम कमाया हो, लेकिन उन्होंने बाकी साउथ एशियन्स के लिए कोई रास्ता आसान नहीं किया। इसके उलट, श्वेता मानती हैं कि कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर मिंडी कैलिंग वाकई में साउथ एशियन्स के लिए राह बना रही हैं। श्वेता केसवानी ने ‘इंडिया टुडे’ के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्रियंका ने जो हासिल किया है वो अविश्वसनीय है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वो मिंडी कालिंग जैसी नहीं हैं। मिंडी सिर्फ खुद के लिए काम नहीं कर रहीं, वो दूसरों को भी आगे ला रही हैं। वो लिखती हैं, प्रोड्यूस करती हैं और नए टैलेंट को मौका देती हैं।’ श्वेता के मुताबिक, हॉलीवुड में रंगभेद और पहचान की जद्दोजहद के बीच महिलाओं के लिए खुद को साबित करना आसान नहीं है और मिंडी इस मुश्किल दुनिया में नई दिशा देने का काम कर रही हैं। हालांकि, श्वेता ने यह भी माना कि प्रियंका ने अपनी मेहनत और दमदार फैसलों से हॉलीवुड में जगह बनाई है, लेकिन उन्होंने बाकी कलाकारों के लिए दरवाजे नहीं खोले। श्वेता ने कहा, “यहां भी ग्रुप बन जाते हैं, कुछ लोग सिर्फ अपने सर्कल में रहते हैं। मैं किसी भी साउथ एशियन क्लिक्स का हिस्सा नहीं हूं, और शायद इसी वजह से बहुत से लोगों को बाहर रहना पड़ता है।”

कई टीवी सीरीयल्स में कर चुकीं काम 
श्वेता केसवानी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। भारतीय दर्शकों ने उन्हें ‘बा बहू और बेबी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे सीरियल्स में देखा है। पिछले एक दशक से वो अमेरिका में काम कर रही हैं और ‘द ब्लैकलिस्ट’, ‘रोअर’, ‘न्यू एम्सटर्डम’ जैसी इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा रही हैं। जल्द ही वो ‘लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू’ के एक एपिसोड में नजर आने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में काम
वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत ‘क्वांटिको’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बे वॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द मैट्रिक्स रेजरेक्शंस’ और ‘लव अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ ने उन्हें हॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस मजबूत पहचान दी। अब वो ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के अलावा एस. एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, वो ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक कैरिबियन पाइरेट की भूमिका निभाने जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button