Latest newsSports
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, लाबुशेन की वापसी; कमिंस की जगह यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है, जबकि युवा ओपनर सैम कॉनस्टास को बाहर कर दिया गया है। टीम का एलान बुधवार को मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने किया, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज नाम जेक वेदराल्ड का रहा। उन्होंने हाल के घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे, ऐसे में स्टीव स्मिथ टीम की अगुआई करेंगे। बेली ने कहा, ‘हम टेस्ट समर की शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। टीम में संतुलन अच्छा है और खिलाड़ी घरेलू सीजन से अच्छी लय में आ रहे हैं।’



