Latest newsWorld news
न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने किया पंडित नेहरू का जिक्र, आव्रजन पर ट्रंप को चुनौती दी

अमेरिका के सबसे अहम मेट्रो शहरों में से एक न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के जोहरान ममदानी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने बुधवार को ही जनता को संबोधित किया। इस दौरान ममदानी ने न सिर्फ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और भारत की आजादी के बाद उनके पहले भाषण- ट्रिस्ट विद डेस्टिनी का जिक्र किया, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आव्रजन के मुद्दे पर चुनौती भी दी।



