Celebrity newsLatest news

‘इरफान खान मेरे जहन में हमेशा आते हैं…’, आदिल हुसैन का भावुक बयान; धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल में कही ये बात

इन दिनों धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 14वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अभिनेता आदिल हुसैन भी शामिल हुए। ‘सत्य और अभिनय’ शीर्षक वाले एक सत्र में अभिनेता ने स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी दशकों लंबी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद करते हुए उनके कला की सराहना की। जानिए उन्होंने क्या कहा।

इरफान खान का किया जिक्र
कार्यक्रम के दौरान लोगों से बात करते हुए अभिनेता आदिल हुसैन ने कहा, ‘अगर आप ईमानदारी से अभिनय करते हैं, तो यह हमेशा अलग होगा। एक अभिनेता, जो अक्सर मेरे जहन में आते हैं वो ऐसे ही थे। उनका नाम इरफान खान है। उन्होंने ऐसा करने की पूरी कोशिश की।’ आगे इरफान खान की तारीफ में उन्होंने  कहा, ‘उन्होंने जितना हो सके अपने आपको पारदर्शी बनाने की पूरी कोशिश की। इरफान खान ने ‘किस्सा’, ‘द नेम्सके’, ‘वॉरियर’ और अन्य फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’ आदिल हुसैन ने इरफान खान के निधन को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे कभी ठीक से नहीं मिला। हमने कभी उनके साथ अभिनय या किसी और चीज के बारे में बातचीत नहीं क। लेकिन इसके बावजूद, जब उनका निधन हुआ तो मेरे दिल में धक्का सा लगा। मुझे हैरानी हुई कि मुझे ऐसा क्यों महसूस हुआ। मैं सोच रहा था कि हे भगवान, मुझे इतना दुख क्यों हो रहा है?’

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के बारे में
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (DIFF) 2025 का 14वां संस्करण धर्मशाला में आयोजित हो रहा है। यह 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चल रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल आज 2 नवंबर को फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय की वेनिस विनर ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ के साथ खत्म होगा। आखिरी दिन फिल्ममेकर किरण राव के साथ एक स्पेशल मास्टरक्लास भी होने वाला है।

Related Articles

Back to top button