Latest newsUncategorized

ATS ने हथियार सप्लाई करते समय दबोचा, देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप

गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंक रोधी दस्ते (ATS) ने हथियार सप्लाई करते समय तीनों संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। देश में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।’ इससे पहले गुजरात एटीएस ने अल कायदा से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में बंगलूरू की एक महिला भी शामिल थी। आरोपी महिला की पहचान समा परवीन के रूप में हुई थी। वहीं चार अन्य आरोपियों में से एक दिल्ली का मोहम्मद फैक, अहमदाबाद का मोहम्मद फरदीन, अरावल्ली का सैफुल्लाह कुरैशी और नोएडा के जीशान अली था।

Related Articles

Back to top button