Celebrity newsLatest news
मथुरा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, शिल्पा शेट्टी देख कर हुईं खुश; राजपाल यादव से भी हुई मुलाकात

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा बागेश्वर बैठे हुए हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनसे मिलने पहुंचीं हैं। बाबा से मिल कर अभिनेत्री काफी खुश हैं। अभिनेता राजपाल यादव भी शिल्पा से मिले हैं। आइए देखते हैं वीडियो में और क्या है। धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा मथुरा पहुंची है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जमीन पर बैठे हैं। शिल्पा शेट्टी उनसे मिलती हैं और काफी खुश हो जाती हैं। एक्टर राजपाल यादव भी वहीं थे। उन्हें देखकर शिल्पा शेट्टी चौंक गईं। वह उनसे बोलीं, आपका नंबर तलाश रही थी। शिल्पा शेट्टी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन भी किए।



