Latest newsSports
पहले टेस्ट मैच में आगे नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने बताया अब कैसा है कप्तान का हाल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अब आगे हिस्सा नहीं लेंगे। गिल को दूसरे दिन बल्लेबाजी करते वक्त चोट लग गई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। गिल इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और शनिवार की रात उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले कप्तान के फिटनेस पर अपडेट दिया।



