Celebrity newsLatest news
‘जिसके आप हकदार हैं’, अनिल कपूर ने टॉम क्रूज को मानद ऑस्कर मिलने पर दी बधाई, इस फिल्म में कर चुके हैं साथ काम

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक साथ फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ में एक साथ काम कर चुके हैं। अनिल कपूर ने टॉम क्रूज को मानद ऑस्कर मिलने पर खुशी जताई है। टॉम क्रूज को 16 नवंबर को हॉलीवुड के गवर्नर्स अवार्ड्स में मानद ऑस्कर (ऑनरेरी ऑस्कर) मिला है। अनिल, टॉम के लिए बेहद खुश हैं। अनिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉप की मानद ऑस्कर लेते एक खास तस्वीर शेयर कीं। इसके साथ अनिल ने लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त, इस शानदार सम्मान के लिए ढेर सारी बधाई। तुम्हारा जुनून, मेहनत और दिल की अच्छाई किसी से कम नहीं। दुनिया हमेशा से तुम्हें पसंद करती आई है और अब आधिकारिक तौर पर तुम्हें वो सम्मान मिल गया, जिसके तुम हकदार हो। तुम्हारी दोस्ती और प्रतिभा के लिए शुक्रिया।’



