पहलगाम हमले के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल, समझाया जिहाद का असली मतलब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में एक बार फिर आतंकवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष मासूमों को मार दिया। अक्सर आतंकवादी अपने इन क्रूर हमलों के पीछे जिहाद शब्द का इस्तेमाल करते हैं और जिहाद का हवाला देकर इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। अब पहलगाम हमले के बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान जिहाद का मतलब समझाते नजर आ रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से जिहाद शब्द एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। अब इस आतंकी हमले के बाद से किंग खान यानी शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में शाहरुख बता रहे हैं कि असल मायने में जिहाद शब्द का मतलब क्या है। वायरल वीडियो में शाहरुख कहते हैं, “हमारे धर्म में एक शब्द है जिहाद, जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। जिहाद की सोच भी बिलकुल वैसी ही है, अपने अंदर के बुरे विचारों पर विजय पाना, उसके लिए लड़ना और उन्हें मारना, उसे जिहाद कहते हैं। बाहर सड़कों पर लोगों को मारना जिहाद नहीं कहलाता।”



