Latest newsUncategorized
रिटायर्ड आर्मी कर्नल से 56.05 लाख रुपये ठगे, साइबर अपराधी ने नकली पुलिस बनकर उड़ाए पैसे

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जालसाजों ने मुंबई पुलिस ऑफिसर बनकर एक 83 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी कर्नल से ऑनलाइन ठगी की। ठगों ने मुंबई पुलिस के अफसर बनकर उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी और कुल 56.05 लाख रुपये ठग लिए। मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि कर्नल को 27 अक्तूबर को एक कॉल आया, जिसमें खुद को इंस्पेक्टर संजय पिसे बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके नाम पर जारी सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। जब कर्नल मुंबई जाकर पूछताछ नहीं कर सके, तो उन्हें वीडियो कॉल के जरिए वरिष्ठ अधिकारी कविता पोमाने और बाद में एक अन्य अधिकारी विश्वास से जोड़ा गया।



