Celebrity newsLatest news

‘कांतारा’ के इस सीन की नकल करके बुरे फंसे रणवीर सिंह, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में हुए ट्रोल

एक्टर रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से पहले मुसीबत में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मामला फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक सीन की नकल करने से जुड़ा है। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी 2025) में रणवीर ने मंच से ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘कांतारा 2’ के एक सीन की मिमिक्री कर दी। उन्होंने कथित तौर पर चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ऋषभ शेट्टी के अभिनय को सराहा 
हाल ही में रणवीर सिंह गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में शामिल हुए। इस दौरान ‘कांतारा’ मूवी फेम कन्नड़ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे। बीते शुक्रवार को क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ की। उन्होंने ‘कांतारा 3’ में खुद काम करने की ख्वाहिश भी जताई। साथ ही फिल्म के एक सीन की नकल कर दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स रणवीर को धार्मिक भावनाएं आहत करने पर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

‘कांतारा 3’ में काम करने की जताई ख्वाहिश!
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह फिल्म ‘कांतारा’ को लेकर एक्टर ऋषभ से कह रहे हैं, ‘मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार लगी। खासकर वह सीन, जब वह फीमेल आपके शरीर में प्रवेश करती है’। इसके बाद रणवीर उस सीन की नकल करते हैं। इसके बाद लोगों से कहते हैं, ‘क्या कोई मुझे ‘कांतारा 3’ में देखना चाहता है’। इसके बाद वे ऋषभ शेट्टी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ‘इस इंसान से कहिए’। रणवीर के इस वीडियो पर नेटिजन्स प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स रणवीर के इस तरह मिमिक्री करने पर आपत्ति जता रहे हैं और इसे अपमानजनक बता रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा करके दैव का अपमान किया है।

Related Articles

Back to top button