Latest newsMumbai news

पिंपरी-चिंचवड़ में फुटपाथ पर चढ़ी बस, 2 लोगों की मौत; ड्राइवर हिरासत में, नशे में होने की आशंका

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बस अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है और बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
ड्राइवर हिरासत में, बस मालिक की तलाश
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को पकड़ लिया। शुरुआती जांच में उसके शराब के नशे में होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल पुलिस मेडिकल टेस्ट और बस मालिक की जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है, जिसके चलते पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
ड्राइवर नशे में था, प्राथमिक जांच में संकेत- ACP वाकड डिवीजन
एसीपी (वाकड डिवीजन) सुनील कुराडे के अनुसार, हादसा शिवाजी चौक से वाकड ब्रिज की तरफ बढ़ते समय हुआ। उन्होंने बताया बस अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई और छह पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में उसके नशे में होने की आशंका है। बस मालिक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button