Celebrity newsLatest news
प्रियंका चोपड़ा ने निक को किया किस, जोनस ब्रदर्स को टीसीएल थिएटर में हैंडप्रिंट सेरेमनी में किया गया सम्मानित

लॉस एंजिल्स के मशहूर टीसीएल चाइनीज थिएटर में बुधवार को जोनस ब्रदर्स (निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस) ने अपने हाथ-पैरों के निशान सीमेंट में दर्ज करवाए। यह हॉलीवुड की बहुत पुरानी और खास परंपरा है, जो 1927 से चली आ रही है। इस साल जोनस ब्रदर्स को यह सम्मान उनकी बैंड की 20वीं सालगिरह के मौके पर मिला। इस खास मौके पर निक जोनस की पत्नी और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। उन्होंने पूरे समय निक और उनके भाइयों का जोश बढ़ाया और समारोह के बाद निक को प्यार से किस भी किया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। प्रियंका बेहद खूबसूरत सफेद गाउन में नजर आईं, बालों का स्लीक बन बनाया था और ज्वेलरी बहुत कम पहनी थी। निक ग्रे सूट और मैचिंग शर्ट में स्टाइलिश लग रहे थे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस खुशी के मौके पर परिवार के साथ मौजूद दिखीं।
निक ने प्रियंका का किया शुक्रिया
इस दौरान मंच पर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को थैंक्स कहा। निक ने प्रियंका के लिए इमोशनल स्पीच देते हुए कहा, ‘मेरे जीवन में इतनी रोशनी, खुशी और सही नजरिया लाने के लिए शुक्रिया।’प्रियंका और निक ने जुलाई 2018 में सगाई की थी। दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति से शादी की। इसके बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। कथित तौर पर इस फिल्म में प्रियंका 19वीं सदी की महिला समुद्री डाकू का रोल अदा करेंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा, प्रियंका वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।