Latest newsSports

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी, 26 साल के अमित की लिस्ट में नई एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT T20) 2025 में 26 साल के विकेटकीपर-बैटर अमित पासी ने अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया। हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर खेले गए मुकाबले में अमित पासी ने सर्विसेज के खिलाफ सिर्फ 55 गेंदों में 114 रन ठोक दिए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत बड़ौदा टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 220 रन बनाए और मैच 13 रनों से जीत लिया।

एक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हुए अमित पासी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बेहद कम हैं। अब अमित पासी भी उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अमित से पहले सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक लगाया था। अमित से पहले हैदराबाद से खेलने वाले अक्षय रेड्डी ने 2010 में ऐसा किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवम भांबरी हैं, जिन्होंने 2019 में चंडीगढ़ की टीम से इस टूर्नामेंट में डेब्यू करते हुए हिमाचल के खिलाफ 106 रन की पारी खेली थी। अमित पासी की पारी इस सूची में सबसे बड़ी और सबसे तेज शतकीय पारी बन गई है।

खिलाड़ी रन टीम खिलाफ स्थान साल
अक्षय रेड्डी 105* हैदराबाद मुंबई इंदौर 2010
शिवम भांबरी 106 चंडीगढ़ हिमाचल चंडीगढ़ 2019
अमित पासी 114 बड़ौदा सर्विसेज हैदराबाद 2025

बड़ौदा की जीत

220 के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज टीम ने भी अच्छा संघर्ष किया। कुनवर पाठक और रवि चौहान ने 51-51 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम अंत में 207/8 के स्कोर पर रुक गई। अमित पासी को इस मैच के बाद क्रिकेट जगत में खूब चर्चा मिल रही है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांति भरा विकेटकीपिंग एप्रोच उन्हें फ्रेंचाइजी और सेलेक्टर्स के रडार पर ले आया है। अगर उनकी ये परफॉर्मेंस जारी रही, तो आने वाले आईपीएल निलामी और भारतीय ए टीम में चयन पूरी तरह संभव लगता है।

Related Articles

Back to top button