Latest newsMumbai news

द रिसॉर्ट मुंबई ने बनाया पर्यावरण-हितैषी क्रिसमस ट्री: अद्भुत कलाकृति

सीताराम मेवाती

क्रिसमस के इस त्योहारी सीज़न में, द रिसॉर्ट मुंबई होटल जो की मलाड के मढ बीच के फ्रंट पर स्थित, अपनी पर्यावरण-हितैषी उत्सव परंपरा को जारी रखते हुए एक शानदार क्रिसमस ट्री पेश किया है l यह क्रिसमस ट्री पूरी तरह से रीसायकल किए गए नारियल के खोलों से बना है। होटल के स्टाफ ने कई महीनों तक इन खोलों को इकट्ठा किया और इसे साफ और संरक्षित किया l होटल की टिम ने सामान्य प्राकृतिक अपशिष्ट को रचनात्मकता, स्थिरता और त्योहारी उल्लास का प्रतीक बनाया गया। अब यह पेड़ होटल की लॉबी में लगाया गया है और सभी अतिथि इससे काफी आकर्षित हैंl

  हाथों से तैयार किया गया यह क्रिसमस यह ट्री न केवल रिसॉर्ट की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उत्सव खूबसूरत और जिम्मेदार दोनों हो सकते हैं। विदित हो कि रोज़मर्रा की चीज़ों को नया जीवन देकर, द रिसॉर्ट अपने मेहमानों और समुदाय को सतत जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

  द रिसॉर्ट होटल के जनरल मैनेजर, अभिजीत अडुरकर ने मुंबई तरंग को बताया कि, “क्रिसमस सिर्फ छुट्टी नहीं है बल्कि यह प्रकृति, रचनात्मकता और नवाचार का त्यौहार है। इस विश्व प्रसिद्ध त्यौहार में सामान्य सामग्रियों को असाधारण में बदलने की साझा खुशी दिखाती है कि स्थिरता और उत्सव साथ-साथ चल सकते हैं। हमारे होटल की असिस्टेंट हाउसकीपर, स्वाति धुरी ने काफी मेहनत करके अपनी टीम के साथ मिलकर इस पेड़ को मुर्तरूप दिया है जो की अतिथियों द्वारा सराहा जा रहा है  ”

  यह ट्री मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, जिसमें हर नारियल के खोल की सावधानीपूर्वक सजावट और आकर्षक डिजाइन है। यह पहल रिसॉर्ट की सततता की कोशिशों का हिस्सा है, जो विलासिता, रचनात्मकता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को खूबसूरती से जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button