Latest newsWorld news

यूरोपीय संघ ने रूसी संपत्ति फ्रीज की, रूस की धमकी- यह ट्रंप के शांति प्रयासों को विफल करने की कोशिश

यूरोपीय संघ परिषद ने शुक्रवार को रूस के सेंट्रल बैंक ऑफ रशिया की संपत्ति को रूस वापस भेजने पर कुछ समय के लिए रोक लगाने का फैसला किया। यूरोपीय संघ के इस फैसले से रूस नाराज हो गया है। रूस ने बयान जारी कर कहा है कि रूसी की संपत्ति पर इस तरह से हमला, यूक्रेन शांति समझौते की कोशिशों पर सीधा हमला है। मॉस्को ने कहा कि रूस जल्द ही इसका जवाब देगा। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान जारी कर कहा कि यूरोपीय संघ के फैसले का समय दिखाता है कि यूरोपीय संघ, यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों को कमतर करना चाहता है। यह सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति की कोशिशों के लिए बड़ा झटका है। रूस ने कहा, ‘ब्रूसेल्स सावधानी से इस तथ्य को छिपा रहा है कि यूरोप के लोग इन राजनीतिक महत्वकांक्षाओं की कीमत चुकाएंगे। हम जल्द ही इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।’ जब रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता से रूस की जवाबी कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ रशिया ने इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रकाशित की है।
रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा ड्रोन हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर 450 से ज्यादा ड्रोन और 30 मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई इलाकों की बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई। आपाकालीन सेवाएं उसे बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया में कहा, रूस ने फिर से यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया है। दक्षिणी यूक्रेन और ओडिसा क्षेत्र में हुए हमले में दो लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा, रातभर हुए इन हमलों से एक दर्जन से अधिक नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है और हजारों परिवार बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई है उनमें किरोवोह्राद, मायकोलाइव, ओडेसा, सूमी, खार्किव, खेरसॉन और चेर्निहाइव शामिल हैं।
यूक्रेन के ड्रोन हमलों में दो रूसी नागरिकों की मौत
रूसी ड्रोन हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी पलटवार किया। यूक्रेन के ड्रोन्स ने दक्षिण पश्चिम रूस के इलाकों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ड्रोन हमले के दो रूसी नागरिकों की मौत हुई है। ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब बर्लिन में अमेरिका, यूक्रेन और जर्मनी के अधिकारी मिलने वाले हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति सोमवार को जर्मनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर यूक्रेन शांति समझौते पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button