Celebrity newsLatest news
बड़ी कामयाबी की तरफ बढ़ी ‘होमबाउंड’, करण जौहर ने की दुआ की गुजारिश, अनुपम खेर ने जताई ये उम्मीद

फिल्म ‘होमबाउंड’ 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट हुई है। इस पर फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है ‘यह बहुत जरूरी पड़ाव था। हम यहां तक पहुंच गए हैं। दुनियाभर की 15 सबसे अच्छी फिल्मों में से हमें चुना गया है। यह सम्मान की बात है। मैं आभारी हूं कि भारत की इस फिल्म को चुना गया। हमसे जो कुछ हो सकेगा हम करेंगे। मैं उम्मीद कर रहा हूं और देश से दुआ की गुजारिश कर रहा हूं कि होमबाउंड फाइनल स्टेज तक पहुंचे।’
‘होमबाउंड’ को लेकर अनुपम खेर को उम्मीद
एएनआई से बात करते हुए अनुपम खेर ने नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ का जिक्र किया और कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यह फाइनल स्टेज तक भी पहुंचेगी।’ एक्टर ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की भी तारीफ की। इसे सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्टर ने इसे अपनी इस साल की पसंदीदा फिल्म बताया। उन्होंने कहा ‘धुरंधर इस साल की मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है। मैं चाहूंगा कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।’

नीरज घेवान ने टीम और अकादमी का शुक्रिया अदा किया
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर नीरज घेवान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘होमबाउंड’ को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। डायरेक्टर नीरज घेवान ने पूरी टीम और अकादमी का आभार व्यक्त किया।
घायवान ने एक बयान में कहा, ‘होमबाउंड उन लोगों की कहानियां बताने के लिए पैदा हुई है जो बहुत दूर हैं। यह अपना रास्ता खोजने की कहानी है। मैं टीम का, इस कहानी पर विश्वास करने के लिए हमारे प्रोड्यूसर्स का और अकादमी का बहुत आभारी हूं।’ धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से समर्थित ‘होमबाउंड’ बचपन के दोस्तों शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) की कहानी दिखाती है। दोनों का पुलिस फोर्स में शामिल होने का सपना उनकी जिंदगी को आकार देता है।

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’
जहां तक ‘धुरंधर’ की बात है तो इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।