Celebrity newsLatest news
‘धुरंधर’ में ज्यादा हिंसा दिखाए जाने का राकेश बेदी ने किया बचाव, दिया राम और रावण का हवाला

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। यह फिल्म साल में सबसे ज्याद कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। जहां इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस बात के लिए आलोचना कर रहे हैं कि फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। इस मामले पर फिल्म के एक्टर राकेश बेदी ने अपनी राय रखी है। राकेश बेदी ने ‘धुरंधर’ में पॉलिटिशियन जमील जमाली का किरदार निभाया है। एचटी से बातचीत में राकेश बेदी ने कहा ‘क्या राम ने रावण को बिना किसी हिंसा के मारा? एक विलेन है जो बहुत खतरनाक है और लोग उससे डरते हैं, ऐसे में जाहिर है कि दोनों तरफ से हिंसा होगी। आप कहानी नहीं बता रहे हैं, आप इसे दिखा रहे हैं।’

विलेन लोगों को मारता है
राकेश बेदी ने आगे बताया ‘क्या वह सीटी मारने से मर जाएगा? यह समझना जरूरी है कि फिल्म में हिंसा दिखाने का एक मकसद है। ल्यारी में जिस तरह से विलेन अपने दुश्मनों को मारते हैं, वह भी डरावना है। अगर तुम किसी आदमी को इतनी आसानी से मार सकते हो, तो तुम्हें रणवीर की क्या जरूरत है? मुझसे ही मरवा देते मैं ही कर देता।’ आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ अपनी परफॉर्मेंस और स्क्रीन टाइम से धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 483 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।



