Celebrity newsLatest news

अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद ‘दृश्यम 3’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! कहानी में लाएगा नया मोड़

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में आने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि ये क्राइम-थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है। फिल्म 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होनी है। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बीते दिनों खबरें आईं कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। जानिए कौन है ये एक्टर… अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की चर्चाओं के बीच अब ऐसी चर्चाएं हैं कि ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। जयदीप अहलावत इस क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में पहली बार शामिल हुए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने जयदीप अहलावत को फिल्म में कास्ट किया है। पिंकविला की मानें तो ‘जयदीप अहलावत जनवरी 2026 में ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हें एक महत्वपूर्ण और बेहद रोमांचक भूमिका के लिए चुना गया है, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएगी।’

मेकर्स ने नहीं की पुष्टि
जयदीप अहलावत की एंट्री की पुष्टि अभी मेकर्स की ओर से नहीं की गई है। वहीं अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की भी चर्चाओं पर अब तक मेकर्स की ओर से कुछ भी रिएक्ट नहीं किया गया है। यानी कहीं न कहीं अभी तक ये दोनों ही बातें रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। अब देखना ये है कि मेकर्स फिल्म की कास्ट के बारे में कब तक कोई जानकारी सामने लाते हैं।

Jaideep Ahlawat Joins Ajay Devgn Starrer Drishyam 3 After Exit Of Akshaye Khanna According To Report
विजय सालगांवकर बनकर लौटेंगे अजय

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका निभाएंगे। जो अपनी फैमिली के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसके अलावा तीसरे पार्ट में भी तब्बू आईजी मीरा देशमुख के रूप में वापसी कर रही हैं और दोनों किरदारों के बीच चल रहे गहन मनोवैज्ञानिक टकराव को जारी रखेंगी। पिछली फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया है और एक्टिंग की भी तारीफ हुई है। तीसरे पार्ट में कहानी वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद है, जहां पर पिछले पार्ट में खत्म हुई थी। दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित एक मलयालम क्राइम थ्रिलर के रूप में हुई थी, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसका हिंदी रूपांतरण 2015 में रिलीज हुआ। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया। पहली फिल्म की सफलता के बाद साल 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट ‘दृश्यम 2’ के नाम से आया। ये भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा।

Related Articles

Back to top button