Latest newsWorld news

पाकिस्तान फिर हुआ बेइज्जत, विदेश मंत्री ने माना- ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ उनका नूर खान एयरबेस

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी किरकिरी करा ली है। दरअसल अब पाकिस्तान की सरकार ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले में उनके नूर खान एयर बेस को भारी नुकसान हुआ था। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इशाक डार ने स्वीकार किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सटीक हमलों में उनके नूर खान एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा और यहां तैनात जवान भी घायल हुए। पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्हें खास नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब उनकी सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री ने उनके दावे की पोल खोल दी है। इशाक डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तानी क्षेत्र में कई ड्रोन हमले किए और एक ड्रोन ने उनके सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया, जो ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय हमलों की सटीकता को उजागर करता है।

Related Articles

Back to top button