प्रशांत तमांग की बेटी का भावुक वीडियो देखकर पसीजा लोगों का दिल, पार्थिव शरीर के सामने फूट-फूट कर रोईं पत्नी

सोमवार को सिंगर प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दार्जिलिंग लेकर जाया जाएगा। लेकिन इससे पहले उनकी चार साल की बेटी का भावुक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर सिंगर के फैंस और आम लोगों का दिल पसीज गया है।
प्रशांत तमांग की बेटी के वीडियो से भावुक हुए लोग
सिंगर प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर के सामने पत्नी को फूट-फूट पर रोते देखा गया। वह बेसुध सी नजर आईं। वायरल वीडियो में पास ही प्रशांत की चार साल की बेटी भी खड़ी है। वह कभी अपने पिता के पार्थिव शरीर को देखती, तो कभी अपनी रोती हुई मां को देखती। वह अपनी मां को देखकर कभी रोने लगती, ताे कभी चुप हो जाती है। प्रशांत की मासूम बेटी समझ ही नहीं पा रही थी, उसके पिता को क्या हुआ। जिसने भी यह वीडियो देखा उनका दिल दुख से पसीज गया।




