Latest newsSports
टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम घोषित, बदोनी करेंगे कप्तानी; तिलक-मयंक भी शामिल

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम घोषित हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए सोमवार को टीम का एलान किया है। भारत ए टीम की कमान आयुष बदोनी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि चोट के कारण बाहर चल रहे तिलक वर्मा भी इस टीम में शामिल हैं। तिलक टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने उतरेगी।
सिर्फ एक मैच में खेलेंगे तिलक
बीसीसीआई ने टीम का एलान करते वक्त बताया कि तिलक वर्मा टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से जुड़ने से पहले एक अभ्यास मैच का हिस्सा होंगे। तिलक के पेट की सर्जरी हुई थी जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा नहीं थे। तिलक बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। अब तिलक का नाम भारत ए टीम में शामिल हो गया है जो इस बात के संकेत है कि वह टी20 विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम:
आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, एन जगीदशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।