Latest newsPodcast

‘सरकार के नजरिए में खामियां हैं’, रूसी तेल की खरीद को लेकर मंत्रियों के बयानों पर कांग्रेस का तंज

अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते और रूस से तेल खरीद रोकने पर केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल के बयान सामने आए हैं, जिन पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार के नजरिए में ही खामियां हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जिसे पूरी सरकार का दृष्टिकोण बताते हैं, उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उसमें ही खामियां हैं।

जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में जयशंकर, पीयूष गोयल और हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘रूसी तेल मुद्दे और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर वाणिज्य मंत्री कहते हैं कि विदेश मंत्री से पूछो, विदेश मंत्री कहते हैं कि वाणिज्य मंत्री से पूछो, और पेट्रोलियम मंत्री दूसरे मुद्दों में व्यस्त हैं। ये भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सरकार के नजरिए में ही खामी है।’

कांग्रेस ने क्यों कही ये बात?

    • शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर दोनों पक्षों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे में, भारत ने अगले पांच वर्षों में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान के पुर्जे, कीमती धातु, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोयला खरीदने का इरादा व्यक्त किया है।
    • समझौते के तहत अमेरिका, भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर लगे अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को भी हटा दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है।
    • एक इंटरव्यू के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से जब रूस से तेल खरीद बंद करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहकर सवाल टाल दिया कि इसका जवाब विदेश मंत्री देंगे। जिस पर कांग्रेस ने सरकार को घेर लिया है।

Related Articles

Back to top button