Celebrity newsLatest news

अनुपम खेर ने फैंस को चेताया, अभिनेता के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा; बोले- मेरी ही वीडियो डालकर…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बारे में अभिनेता ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर जानकारी साझा की है। जानिए, अनुपम खेर ने फर्जीवाड़े के बारे में क्या कहा?

अनुमप खेर ने फैंस को सचेत रहने को कहा
अनुपम खेर ने मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह कहते हैं, ‘मेरे प्यारे दोस्तों, ‘मुझे करीबी लोगों ने फोन करके बताया कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट मेरे नाम पर चल रहा है। साथ ही वो शख्स, मेरे करीबी लोगों को फॉलो करने की गुजारिश भी कर रहा है। उसने अपने अकाउंट पर मेरे ही वीडियो भी पोस्ट किए हैं। लेकिन वो मेरा अकाउंट नहीं है।’  अनुपम खेर का ही फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना है। पहले भी कई बॉलीवुड, साउथ के एक्टर्स ने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। कई सेलेब्स के सोशल मीडिया पर, व्हाट्सअप पर फर्जी अकाउंट बनाए गए। फर्जी अकाउंट के जरिए आम लोगों से फिल्मों में पैसा निवेश करके मोटा फायदा पहुंचाने वाली बातें की गईं। यही वजह है कि अनुपम खेर ने अपने फैंस को पहले ही चेतावनी दी है कि वह किसी भी फर्जी अकाउंट को फॉलो ना करें, साथ ही उनके बहकावे में भी ना आएं।

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अनुपम खेर? 
हाल ही में अनुपम खेर ने बताया कि वह अपने करियर की 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोंसला-2’ कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। पिछले दिनों अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम, दिल्ली में की। फिल्म ‘खोसला का घोंसला 2’ में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के अलावा किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button