Latest newsSports
अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया अभियान समाप्त, कनाडा को 82 रन से हराया; इब्राहिम और नबी चमके

अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का समापन किया। गुरुवार को चेन्नई में खेले गए 39वें ग्रुप मैच में अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की 95 रनों की दमदार पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने चार विकेट झटके जबकि राशिद खान ने एक सफलता अपने नाम की।



