Latest newsUncategorized
निर्णय लेना भी चुनौती बन जाए, तब समझदारी और संतुलन के साथ लें फैसला; यही है एक सच्चे लीडर की पहचान

कुशल लीडर किसी भी बात को बिना सोचे-समझे स्वीकार नहीं करते, चाहे वह उनके वरिष्ठ की राय हो या किसी नियम में लिखा हो। वे पहले यह परखते हैं कि लिया गया निर्णय सही सिद्धांतों और मूल्यों के अनुरूप है या नहीं। यदि उन्हें लगता है कि कोई फैसला ठीक नहीं है या उससे बेहतर विकल्प हो सकता है, तो वे शांत और तर्कपूर्ण तरीके से अपनी बात सामने रखते हैं। इसका मतलब जिद करना या किसी बात को अनदेखा करना नहीं है। इसका अर्थ है कि यदि कोई निर्देश सही न लगे, तो उसे तुरंत मान लेने के बजाय उस पर सोच-विचार करके उचित समय पर सम्मानपूर्वक अपनी राय व्यक्त की जाए। यही समझदारी का संकेत होता है।



