हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘सरकार 4’ का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वो इस पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। अब उन्होंने इसकी कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
फिल्म की कास्ट पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि सरकार 4 की स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस फिल्म की शूटिंग इस साल के बीच में करूंगा।
जब निर्देशक से फिल्म की कास्ट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्होंने फिल्म के बाकी कलाकारों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि वो इस फिल्म को एक साल में ही खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद वो ‘सिंडिकेट’ मूवी पर काम करना चाहते हैं, जिसका ऐलान उन्होंने पहले किया था।