Latest newsSports
यूपी के 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर के ये शॉट्स देखे क्या? धोनी भी रह गए हैरान, इस तरह की तारीफ

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने आईपीएल 2026 के अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। पिछले दो सीजन में प्लेऑफ का मौका चूकने के बाद अब इस टीम की नजर छठी बार खिताब जीतने पर होगी। साल 2025 में आखिरी स्थान पर रहने के बाद सीएसके ने इस सीजन की तैयारी के लिए कुछ युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा। इनमें राजस्थान के कार्तिक शर्मा और यूपी के प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में शामिल करना, सबसे चौंकाने वाला रहा। इन दोनों युवा सितारों को घरेलू क्रिकेट में बेहद दमदार माना जाता है और यही वजह रही कि सीएसके ने इन पर काफी पैसे खर्च किए। अब ये दोनों सीएसके के नेट्स सेशन में बड़े-बड़े गेंदबाजों के भी छक्के छुड़ा रहे हैं।



