Latest newsSports
आरसीबी को बड़ा झटका! टीम से नहीं जुड़ेंगे तेज गेंदबाज यश दयाल, क्यों लिया यह फैसला?

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। टीम जोश हेजलवुड के अनफिट होने की वजह से पहले ही जूझ रही थी, लेकिन अब यश के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मो बोबट ने कहा, ‘यश दयाल इस सीजन आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। वह व्यक्तिगत परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। वह अभी भी टीम के साथ अनुबंध में हैं और यह फैसला उनके हित में लिया गया है।’ हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके बाहर होने के पीछे के सभी कारणों का विस्तार से खुलासा नहीं किया है।




