Celebrity newsLatest news
‘द 50’ शो के बाद प्रिंस नरूला ने खुद को क्यों बताया विराट कोहली? रजत दलाल को भी सुनाई खरी-खोटी

प्रिंस नरूला कई टीवी सीरियल कर चुके हैं, साथ ही कई रियलिटी शो भी वह अब तक जीत चुके हैं। हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में जीत का ताज उनके सिर पर नहीं सजा है। इस शो को शिव ठाकरे ने जीता है। हालिया एक इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने खुद की तुलना विराट कोहली से कर दी। साथ ही ‘द 50’ के प्रतियोगी और इंफ्लुएंसर रजत दलाल को भी खरी-खोटी सुनाई है। प्रिंस नरुला ने रियलिटी शो ‘द 50’ के बाद मीडिया इंटरव्यू में कहा, ‘आईपीएल में विराट कोहली के सामने एक नया लड़का खेलेगा तो भी उनकी पोजिशन अलग ही रहेगी। ऐसे ही कुछ प्रतियोगियों ने ‘द 50’ में आने के लिए हाथ जोड़े होंगे कि हमें बुला लो। लेकिन मुझे शो वालों से खुद बुलाया है। यही फर्क है। मेरा क्लास उनसे अलग ही रहेगा।’



