भारत में 850+ जगहों पर सामूहिक गदा पूजन, हनुमान जयंती हुए विशेष आयोजन

हिंदू जनजागृति समिति ने हनुमान जयंती पर सामूहिक ‘गदा पूजन’ का आयोजन किया। समिति की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व युद्ध जैसी स्थिति के कगार पर खड़ा है। इतिहास बताता है कि जिन युद्धों में हनुमान विराजमान रहे, वहां विजय निश्चित हुई है। इसी संकल्प के साथ शांति की कामना करते हुए देश की 800 से अधिक जगहों पर गदा पूजन कराया गया। देशभर में 850 से अधिक स्थानों पर कराए गए गदा पूजन में दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मथुरा और सोनीपत की 21 से अधिक जगहें भी शामिल रहीं। फरीदाबाद के सेक्टर 29 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी गदा पूजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री संजय ने यह पूजन संपन्न कराया। देश और धर्म पर संकट के इस समय में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक हिंदू में मारुति जैसे शौर्य, शक्ति और भक्ति का जागरण आवश्यक है। इससे आने वाले कठिन समय में हिंदुओं की विजय सुनिश्चित होगी। यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है।



