Celebrity newsLatest news
आखिरी गाने के लिए पैसे नहीं, ये चीज चाहती थीं आशा भोसले; शमीर टंडन ने किया खुलासा

महान गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को निधन हो गया। कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी कड़ी में म्यूजिक कंपोजर शमीर टंडन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने उनके साथ की गई अपनी आखिरी रिकॉर्डिंग को याद किया। इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है। यह अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। उन्होंने गायिका के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ एक नोट लिखा है।



