Latest newsWorld news
पेरिस में भारत और फ्रांस के बीच विदेश कार्यालय परामर्श, विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

भारत और फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह बातचीत भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता विदेश सचिव विक्रम मिस्री और फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएंस ने की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की, खासतौर पर संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाए जाने और फरवरी 2026 में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के संदर्भ में।



