Latest newsSports
धोनी जैसे अंदाज से पंजाब पर कहर बनकर टूटे, इन तीन शॉट्स ने फैंस को कर दिया हैरान

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही अर्धशतक नहीं लगाया, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। सबसे खास बात रही उनके तीन हेलीकॉप्टर शॉट्स, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को तुरंत महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। वैभव ने एक हेलिकॉप्टर शॉट अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगाया, जबकि दो शॉट लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर खेले। वैभव के इन शॉट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तुलना एमएस धोनी से कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह शॉट देखकर पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। 15 साल की उम्र में इस तरह की निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।



