Latest newsMumbai news
मुंबई में पकड़ी गई 1745 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन जब्त

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रिंग का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने 349 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1745 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इसके लिए एनसीबी की तारीफ की है और इसे बड़ी सफलता बताया।



