कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस जताई चिंता, रैंकिंग पर कही ये बात

तीन मई का दिन पूरी दुनिया में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य मकसद प्रेस की आजादी और पत्रकारों के अधिकारों की बात करना है। लेकिन इस बार इस मौके पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा मुद्दा उठा दिया है। भारत में मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई है और इसे देश के लोकतंत्र के लिए एक खतरे की घंटी बताया है। रविवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी ने भारत में प्रेस की आजादी की मौजूदा स्थिति पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026’ का हवाला देते हुए अपनी बात रखी है। इस सूचकांक में भारत को 157वें स्थान पर रखा गया है। रैंकिंग की इस सूची में भारत को बहुत ही गंभीर श्रेणी में डाला गया है। इसी रैंकिंग को लेकर कांग्रेस ने देश में सच बोलने वालों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।



