Latest newsUncategorized

ग्रामीण भारत में बीमा कवरेज का बड़ा विस्तार, 25000 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी सुरक्षा, जानें सबकुछ

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा पहुंच बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में घोषणा की कि देशभर में 25,000 ग्राम पंचायतों को बीमा कवरेज के दायरे में लाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बीमा सेवाओं की पहुंच को गांव-गांव तक विस्तार देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाना है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अब ग्राम पंचायत को बीमा कवरेज के लिए प्रमुख इकाई (फोकल यूनिट) बनाया गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों को भी शामिल करते हुए व्यापक कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में लाए गए विधेयक के तहत बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा बढ़ाकर 100% कर दी गई है, ताकि निवेश बढ़े और बीमा क्षेत्र का विस्तार तेज हो।

Related Articles

Back to top button