क्या कंगना ने सोनाक्षी पर साधा निशाना? पार्टनर पर भी उठाए सवाल; बिना नाम लिए कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के नीट प्रोटेस्ट के बाद से ही कंगना रनौत कई तरह के बयान दे रही हैं, जिनकी वजह से वह विवाद में भी घिर रही हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में जागृत हिंदू बनने की बात कहती हैं। वहीं एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाती हैं, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री का जिक्र है, जो शादी के बाद लेफ्ट विचारधारा का समर्थन करने लगी हैं। कंगना की बातों से लगता है कि वो सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कस रही हैं। सोमवार को संसद जाने से पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें वह कहती हैं, ‘ऐसी कई हिंदू लड़कियां हैं जिन्हें हम इंडस्ट्री में जानते हैं, उनको करीब से देखा है। हम अक्सर देखते हैं कि हालांकि वह हिंदू हैं लेकिन जब राजनीति या धर्म की बात आती है तो वास्तव में उनके पास कोई तय विचारधारा नहीं होती है। यह आमतौर पर युवा लोगों के मामले में ऐसा होता है, वो बहुत तटस्थ होते हैं।’ कंगना रनौत आगे कहती हैं, ‘लेकिन जैसे ही वे इस्लामिस्ट के साथ किसी रिश्ते में आती हैं, चाहे वह शादी हो या दोस्ती, उनकी सोच पक्की हो जाती है। वो अधिक कट्टरपंथी या वामपंथी हो जाती हैं, मेरा मानना है कि यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि संविधान आपको यह स्वतंत्रता देता है। आप जो भी धर्म या विचारधारा चुनें, उसे अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। देखिए मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि आइटम सॉन्ग के खिलाफ, नेपोटिज्म के खिलाफ मैंने आवाज उठाई। पहले मैं भी एक उदारवादी हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड किया है क्योंकि ना जाने कितनी बेटियां यह कदम नहीं उठा पाएंगी। इसके बावजूद मुझे ताने कसे जाते हैं। वो लोग कहते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? अरे, मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा अपनानी है। मुझे’जागृत हिंदू बनना है।’ अपनी बातों के जरिए कंगना ने कहीं ना कहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की तरफ इशारा किया है, ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। बता दें इन दिनों सोनाक्षी ही मुखर होकर कॉकरोच जनता पार्टी को सपोर्ट कर रही हैं। जबकि कंगना ने सीजेपी के खिलाफ मार्चो खोला हुआ है।



