Latest newsUncategorized
गर्मी की छुट्टियां बस मस्ती तक सीमित न रहें, इन्हें सीखने का भी बनाएं जरिया; जानें कैसे

अक्सर गर्मी की छुट्टियों का नाम सुनते ही हमारे मन में पढ़ाई से ब्रेक और मौज-मस्ती का ख्याल आता है। इसी चक्कर में ज्यादातर छात्र अपना कीमती समय मोबाइल-इंटरनेट की आभासी दुनिया में या बिना किसी योजना के खेलकूद में बिता देते हैं। लेकिन वास्तव में छुट्टियां केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने और खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का समय है। जरा सोचिए, जब छुट्टियों के बाद आप स्कूल या कॉलेज लौटें और आपके पास केवल घूमने-फिरने की यादें ही न हों, बल्कि कोई नया हुनर भी हो, तो आपका आत्मविश्वास कितना बढ़ जाएगा। यह समय खुद में निवेश करने का है, ताकि आप भीड़ से अलग अपनी पहचान बना सकें।



