Latest newsSports
अजान अवैस का बांग्लादेश के खिलाफ शतक, डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे अवैस ने शतक लगा दिया। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले अजान अवैस पाकिस्तान के 14वें बल्लेबाज बने हैं।



