Celebrity newsLatest news
बारिश में मंदिर पहुंचीं रवीना की बेटी राशा, जरूरतमंद की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; देखें वीडियो

वीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने करियर की शुरुआत पिछले साल ‘आजाद’ से की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली। लेकिन राशा के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। अपनी फिल्माें के अलावा वह अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बारिश के मौमस में मुंबई के एक मंदिर में पहुंचीं। इस दौरान एक बूढ़ी महिला उनसे मदद मांगती दिखे, राशा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। राशा की इस दरियादिली को फैंस अब खूब सराह रहे हैं।



